मुख्यपृष्ठग्लैमरट्रेंड्स से ऊपर सोनिया बंसल : अपना स्टाइल, अपना नियम

ट्रेंड्स से ऊपर सोनिया बंसल : अपना स्टाइल, अपना नियम

हिमांशु राज

बिग बॉस 17 से सुर्खियों में आईं सोनिया बंसल अपनी आगामी फिल्म ‘द लास्ट ब्रेथ’ के लिए तैयार हैं, जिसमें शिव ठाकरे भी हैं। अभिनेत्री न केवल सिनेमाई सफर में नया मोड़ ले रही हैं, बल्कि अपना अनोखा फैशन आइडेंटिटी भी अपना रही हैं। “इस फिल्म से मैं अपने व्यक्तित्व का अधिक परिपक्व और बहुआयामी पक्ष दिखाना चाहती हूं,” वे कहती हैं। यह बदलाव उनकी प्रेजेंटेशन में भी झलकता है।
फैशन में सोनिया का स्टाइल सहज, सजीला और आराम के साथ ग्लैम का मिश्रण है। “मैं चीजों को जटिल नहीं बनाती। सरल आउटफिट्स जो स्टेटमेंट दें, वही पसंद हैं,” वे बताती हैं। ट्रेंड्स पर नजर रखती हैं, लेकिन अंधानुकरण नहीं। “ट्रेंड्स फॉलो करती हूं, लेकिन अपना ट्विस्ट जोड़ती हूं और टाइमलेस पीस चुनती हूं-इससे स्टाइल ‘मेरा’ लगता है।” डेली लुक में जींस, स्टाइलिश टॉप और स्नीकर्स उनकी पसंद हैं। “सरल, आरामदायक, फिर भी परफेक्ट।” फैशन को व्यक्तिगत मानती हैं: “ब्रांड्स एक्सप्लोर करती हूं, लेकिन जो व्यक्तित्व से मेल खाए, वही चुनती हूं।” पब्लिक अपीयरेंस में आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार। “रेड कार्पेट पर खुद जैसा महसूस हो, तो कोई आउटफिट काम करता है।” उनका सस्टेनेबिलिटी पर रहता है फोकस जैसे “आउटफिट्स दोहराएं, नए स्टाइलिंग से ताजगी लाएं। फैशन नया खरीदना ही नहीं, क्रिएटिविटी भी है।” उनका मंत्र: “वही पहनें जो आत्मविश्वास दे। ट्रेंड्स आते-जाते रहेंगे, लेकिन आराम और व्यक्तित्व स्थायी रहें।”

अन्य समाचार