मुख्यपृष्ठखेलसूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी ...बेटी के जन्म से आई खुशियां

सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी …बेटी के जन्म से आई खुशियां

भारतीय टी२० टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दंपति एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं। हाल ही में टीम इंडिया को टी२० विश्व कप २०२६ का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार के लिए यह निजी जीवन का बेहद खास पल है। कॉलेज के दिनों से शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी २०१६ में विवाह में बदली थी। मार्च में हुए बेबी शॉवर के बाद से ही परिवार में नए मेहमान के आने की चर्चा थी, जो अब सच साबित हुई। इस बीच आईपीएल २०२६ में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे सूर्यकुमार के अगले मैच में उतरने पर संशय बना हुआ है। टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से १० मई को रायपुर में होना है, लेकिन पारिवारिक कारणों से उनके टीम से जुड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अन्य समाचार