मुख्यपृष्ठनए समाचार७० की उम्र में सठियाए सपा नेता ... ५० साल छोटी युवती...

७० की उम्र में सठियाए सपा नेता … ५० साल छोटी युवती से किया चौथा निकाह!

– दूसरी बीवी ने खोला सपा नेता के खिलाफ मोर्चा
– बोली, दोनों मिलकर मुझे मार डालेंगे
गाजियाबाद में एक बार फिर सियासी गलियारों से जुड़ा एक मामला विवादों में आ गया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के वैâला भट्टा मोहल्ले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील पर उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ७० साल की उम्र में २० साल की युवती से चौथा निकाह करने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। दूसरी पत्नी नाजरीन ने पति पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
बता दें कि पूर्व पार्षद हाजी खलील की दूसरी पत्नी नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। उन्होंने पति पर आरोप लगाया कि मेहर में मिली प्रॉपर्टी, जो उसकी थी, पति अब उसपर कब्जा करना चाहता है और वह जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता नाजरीन का आरोप है कि नई पत्नी और खलील दोनों की नजर संपत्ति पर है। वह दोनों उसकी संपत्ति को अपने नाम करना चाहते हैं। विरोध करने पर न केवल उन्हें और उनके बेटे-बेटियों को घर से निकाल दिया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो पत्नियों से हैं ११ बच्चे
पीड़िता के मुताबिक, साल १९९१ में उसका निकाह हाजी खलील से हुआ था, लेकिन उस समय उसे यह नहीं बताया गया कि खलील पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी से उनके ८ बच्चे हैं। दूसरे निकाह के बाद खलील के पीड़िता नाजरीन से भी २ बेटियां और १ बेटा हुए। पीड़िता ने आगे बताया, साल २०१० में खलील ने फिर तीसरा निकाह किया। मगर इस निकाह के बाद कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ।

यूपी में ७० वर्षीय बुजुर्ग ने की ३० वर्षीय महिला से शादी
यूपी के मऊ के घोसी में बीते दिनों ७० वर्षीय बुजुर्ग ने ३० वर्षीय महिला से शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की पत्नी का २०२३ में निधन हो गया था।

अन्य समाचार