मुख्यपृष्ठनए समाचारएसपीजेआईएमआर के अभ्युदय छात्रों ने एसएससी और एचएससी परिणामों में हासिल की...

एसपीजेआईएमआर के अभ्युदय छात्रों ने एसएससी और एचएससी परिणामों में हासिल की शानदार सफलता…सामुदायिक शिक्षा की ताकत फिर हुई साबित

सामना संवाददाता / मुंबई

एसपीजेआईएमआर की सामाजिक पहल अभ्‍युदय के छात्रों ने इस वर्ष महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। यह सफलता छात्रों की मेहनत और उनके मेंटर्स, परिवारों, दानदाताओं तथा पूरे एसपीजेआईएमआर समुदाय के सहयोग का परिणाम मानी जा रही है।
इस वर्ष एसएससी (कक्षा 10वीं) के सभी 37 छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास की। पूरी कक्षा का औसत परिणाम 74.28% रहा। वहीं एचएससी (कक्षा 12वीं) में 34 में से 33 छात्र सफल हुए। इसके अलावा दो छात्र अपने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ ओपन स्‍कूलिंग (एनआईओएस) के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि हुस्ना अंसारी ने हासिल की। उन्होंने एचएससी परीक्षा में 95.17% अंक प्राप्त कर अभ्युदय के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक स्कोर बनाया। मुंबई के विले पार्ले के नारसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स में पढ़ने वाली हुस्ना ने अकाउंटेंसी और गणित दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित वाहानी स्‍कॉ‍लरशिप भी मिली है। एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की साकिब पटेल ने, जिन्हें नयंता यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिला है। इस विश्वविद्यालय का नेतृत्व एसपीजेआईएमआर के पूर्व डीन डॉ. रंजन बनर्जी कर रहे हैं।
एसएससी बैच के छात्र मुंबई के के-वेस्‍ट वार्ड (अंधेरी पश्चिम) के 15 अलग-अलग स्कूलों से जुड़े थे। ये छात्र अंग्रेजी, मराठी, हिंदी और उर्दू — चार भाषा माध्यमों से थे, जो अभ्युदय की विविधता और व्यापक पहुंच को दर्शाता है। कई छात्रों ने अपने-अपने स्कूलों में टॉप रैंक भी हासिल की, जिनमें मोहम्मद ताहिर आमिर शेख, पूर्वा पवार और ऋुतुजा सतपुते शामिल हैं।
अभ्युदय, एसपीजेआईएमआर की एक पुरस्कार-विजेता सामाजिक पहल है, जो मुंबई के के-वेस्‍ट वार्ड के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह पहल बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन कौशल, करियर मार्गदर्शन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करती है। इसमें एसपीजेआईएमआर के छात्र मेंटर के रूप में लगातार बच्चों का सहयोग करते हैं।

अन्य समाचार