उमेश गुप्ता/वाराणसी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी में लगातार इलाज कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय राय पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें अचानक बेचैनी, दर्द और असहजता महसूस होने लगी। उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांचें की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी हुई है।
अजय राय के स्वास्थ के संदर्भ में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर के देखरेख के पश्चात श्री राय की स्थिति सामान्य है अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।
