मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बॉयफ्रेंड संग लिव-इन रिलेशन में रहो'

‘बॉयफ्रेंड संग लिव-इन रिलेशन में रहो’

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों अपनी लव लाइफ और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ में उनकी सगाई ने फैंस को खुश कर दिया। शो में करण ने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को प्रपोज किया और अंगूठी पहनाई, जिसे देखकर तेजस्वी भावुक हो गईं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में तेजस्वी ने खुलासा किया कि उनकी मां ने ही उन्हें शादी से पहले करण के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। तेजस्वी ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि दोनों साथ रहकर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझें और फिर शादी का फैसला लें। हालांकि, कई लोग उनके लि-वइन रिलेशनशिप के खिलाफ हैं, लेकिन कपल अपने रिश्ते में काफी खुश नजर आ रहा है।

अन्य समाचार