मुख्यपृष्ठनए समाचारवर्सोवा-भायंदर लिंक रोड के लिए मैंग्रोव्ज की रोको कटाई! ...आदित्य ठाकरे की...

वर्सोवा-भायंदर लिंक रोड के लिए मैंग्रोव्ज की रोको कटाई! …आदित्य ठाकरे की विधानसभा में मांग

सामना संवाददाता / मुंबई
वर्सोवा-भायंदर लिंक रोड के लिए ४५ हजार मैंग्रोव काटे जाने वाले हैं। उस पर स्थगन दिया जाए। मैंग्रोवों की कटाई रोकी जाए। इस तरह मांग शिवसेना विधायक दल के नेता आदित्य ठाकरे ने कल विधानसभा में की।
आदित्य ठाकरे ने इस संदर्भ में औचित्य का मुद्दा उठाया था। वर्सोवा-भायंदर लिंक रोड के लिए ४५ हजार मैंग्रोव काटे जाने वाले हैं और उसके बदले भायंदर में सर्वे क्रमांक ३४२ पर १३ लाख ७० हजार मैंग्रोव लगाए जाएंगे। यह जानकारी वन विभाग की ओर से दी गई। हालांकि, वास्तव में उस स्थान पर इतने बड़े पैमाने पर मैंग्रोव लगाने के लिए जगह ही नहीं है। वन विभाग के लोग वन मंत्री, सरकार और न्यायालय सहित सभी को ही गुमराह कर रहे हैं। यह भी आदित्य ठाकरे ने सदन के संज्ञान में लाया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैंग्रोवों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाए और विधानसभा सदस्यों की संयुक्त समिति को वहां ले जाकर वास्तविक स्थिति दिखाई जाए।

अन्य समाचार