मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन: बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन: बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

सामना संवाददाता / जौनपुर

बदलापुर तहसील के शाहपुर स्थित टारगेट कोचिंग क्लासेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा) तथा श्री गणेश राम इंटर कॉलेज, बटाऊबीर के प्रधानाचार्य अनिल यादव की उपस्थिति में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 10 के जिला टॉपर राजशेखर सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सविनय गुप्ता के साथ महक, शिवांगी, प्रियांशी, अनामिका, कृतिका, आरुषि, उत्कर्ष, नितिन, विपिन, कृष्णा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कोचिंग संस्थान के प्रबंधक अखिलेश सर एवं प्रेमचंद सर ने किया। इस अवसर पर बाबा दुबे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन होता है। विद्यार्थियों को एक तपस्वी की तरह निरंतर कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष से मिली सफलता ही वास्तविक सफलता कहलाती है।
प्रधानाचार्य अनिल यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में सचिन सर ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान के शिक्षक अभिषेक सर, संतोष सर, सतीश सर तथा वरिष्ठ लोगों में समरनाथ अधिवक्ता, बबलू, प्रवीण, अरुण, अनिल और प्रभात जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार