-उपाध्यक्ष पद पर जे पी यादव, कुणाल फूले सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश यादव ने मारी बाजी
सामना संवाददाता / मुंबई
अंधेरी कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026 के वार्षिक चुनाव में इसबार बड़ा उलटफेर देखने मिला, जहां अध्यक्ष पद पर सुजय नामे ने अपने प्रतिद्वंदी मधुसूदन द्विवेदी को बड़ी लीड से हराया, वहीं सुजय नामे को कुल पड़े 1,060 मतों में से 668 वोट मिले, वहीं मधुसूदन द्विवेदी को 385 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर जे पी यादव को 557 वोट मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी अनिल ओझा को 443 वोट मिले। सचिव पद पर कुणाल फूले को 527 वोट तो पी सी मिश्रा को 507 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर शैलेश पांडे को 532 औऱ विपुला नाईक को 481 मत प्राप्त हुए। सबसे रोचक लड़ाई कोषाध्यक्ष पद पर रही, जहाँ चतुष्कोणीय मुकाबले में सचिन राकेश यादव ने काफ़ी उतार चढाव के बाद अंततः बाजी मार ली, उन्हें 341 वोट मिले,प्रतिद्वंदी प्रदीप पांडे को 314 वोट मिले, सचिन तलेकर को 263 औऱ अर्चना सिंह को 110 वोट मिले।कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद यादव, अजित बिराजदार, आदित्यनारायण मिश्रा औऱ संतोष पांडे ने जीत का परचम लहराया। बार एसोसिएशन के सभी जीते हुए पदाधिकारियों को एडवोकेट राजेश यादव,आशीष यादव, गुलाब यादव,कृष्णा दुबे,मुकेश यादव,अवधेश यादव, प्रदीप यादव,दिलीप यादव,कृपाशंकर यादव आदि ने बधाई देते हुए वक़ीलों के हित में बढ़-चढ़कर काम करने की उम्मीद जताई है.
