सामना संवाददाता / मुंबई
आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाते हुए देश के दो ऐतिहासिक रेलवे ब्रिजों के निर्माण में महत्वपूर्ण स्टील की आपूर्ति करके अपना योगदान और मज़बूत किया है। दुनिया का सबसे ऊँचे रेलवे ब्रिज – चेनाब ब्रिज के लिए 70% फ्लैट स्टील और भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज – अंजी खाड के लिए 100% स्टील की आपूर्ति की गई है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन ऐतिहासिक ब्रिजों का उद्घाटन करके ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। ये इंजीनियरिंग चमत्कार भारत की इच्छाशक्ति और भविष्य निर्माण की क्षमता को दर्शाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में विश्वस्तरीय स्टील की आपूर्ति करना AM/NS India के लिए गर्व की बात है।
चेनाब ब्रिज के लिए AM/NS India ने लगभग 25,000 मीट्रिक टन उच्च-शक्ति संरचनात्मक स्टील की आपूर्ति की, जो ब्रिज निर्माण की कुल स्टील आवश्यकताओं का 70% हिस्सा है। इसमें विभिन्न घटकों के लिए विशिष्ट स्टील ग्रेड शामिल हैं, जैसे आर्क के लिए उच्च शक्ति वाला स्टील और पिलर के लिए कस्टमाइज्ड ग्रेड। यह सभी स्टील हजीरा स्थित उत्पादन इकाई में निर्मित हुए हैं और कठोर गुणवत्ता जांच के बाद उपयोग किए गए हैं, जिससे इसकी टिकाऊ क्षमता, जंग-रोधी विशेषताएं और ऊंचाई पर निर्माण की उपयुक्तता सुनिश्चित होती है।
अंजी खाड ब्रिज के लिए AM/NS India ने लगभग 7,000 मीट्रिक टन विशिष्ट रूप से फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर्स की आपूर्ति की, जो प्रोजेक्ट की 100% स्टील आवश्यकता को पूरा करता है। हजीरा प्लांट में तैयार किया गया यह स्टील ब्रिज की असाधारण डिजाइन और पर्यावरणीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। स्टील फैब्रिकेशन को इन-हाउस सुविधाओं के माध्यम से किया गया, जिसमें डिजाइन की जटिलताओं को संभालने के लिए कंपनी ने आवश्यक उपकरणों का उन्नयन भी किया। AM/NS India की यह भागीदारी राष्ट्रीय निर्माण की प्रतिबद्धता और कठिन परिस्थितियों में भी उच्च कार्यक्षमता वाले स्टील समाधान प्रदान करने की क्षमता को दर्शाती है।