फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम करनेवाली प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग है, इसका खुलासा करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में हुआ, जब दोनों शो में एक साथ आई थीं। दीपिका और प्रियंका भले ही अच्छी दोस्त न रही हों पर जब भी जरूरत पड़ी दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करती नजर आती हैं। शो में जब करण जौहर ने दीपिका पादुकोण से पूछा, क्या वजह थी जो उन्होंने रणवीर सिंह के संग अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। बता दें कि जब दीपिका ने रणवीर को डेट करना शुरू किया था, तो उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। करण के इस सवाल पर दीपिका ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन प्रियंका ने दीपिका का बचाव करते हुए कहा, ‘दीपिका और रणवीर ने इसलिए रिश्ता छुपाया क्योंकि कुछ लोग इसे निजी रखना चाहते हैं। कुछ लोग डिनर टेबल पर होने वाली गप्प का हिस्सा नहीं बनना चाहते। मैं इनका पक्ष नहीं ले रही, पर ये बिल्कुल सही हैं। अगर इनकी ९० पर्सेंट लाइफ पब्लिक है, तो १० पर्सेंट लाइफ इनकी खुद की भी होनी चाहिए, जो प्राइवेट हो।’ अब करण जौहर ने प्रियंका से पूछा कि क्या उन्हें दीपिका और रणवीर के रिलेशनशिप के बारे में पता था। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि इस बारे में बताने का पैâसला सिर्फ और सिर्फ दीपिका का था।