मुख्यपृष्ठखेलफिल्म में नजर आएंगे सूर्यवंशी!

फिल्म में नजर आएंगे सूर्यवंशी!

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनकी सराहना की है। पद्म भूषण से सम्मानित शेखर कपूर ने हाल ही में कहा कि अगर वैभव इतने शानदार क्रिकेटर न होते, तो वह उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट करने पर जरूर विचार करते। शेखर कपूर की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। शेखर ने अपनी फिल्म ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ का भी जिक्र किया, जो उनकी १९८३ की क्लासिक फिल्म ‘मासूम’ का आधुनिक रूप है। यह फिल्म पहचान, परिवार, प्रेम और बचपन जैसे भावनात्मक विषयों को नए नजरिए से पेश करने की योजना रखती है, जबकि मूल फिल्म की आत्मा को भी बनाए रखेगी। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वैभव की एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस की भी तारीफ की।

अन्य समाचार

अल्फाज

ख्याल!