आईसीसी मेन्स टी२० वर्ल्ड कप २०२६ का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का पैâसला किया है। भारत के लिए ओपनिंग करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आए, लगा अभिषेक लय में हैं, लेकिन अभिषेक ९ रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर चलता बने। इसके बाद संजू और ईशान ने संभलकर खेला और पॉवरप्ले में स्कोर ६७/१ तक ले गए। पॉवरप्ले के तुरंत बाद संजू ने २६ गेंदों में ७ चौकों और ३ छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए २० ओवर में २५३/७ रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए ४२ गेंदों में ८ चौके और ७ छक्कों की मदद से ८९ रन बनाए। पहले बैटिंग का निमंत्रण पाने वाली टीम इंडिया ने पूरा फायदा उठाते हुए बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया। रन चेस करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहला झटका हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में दे दिया है। हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट को आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरा विकेट कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में ३८ रन पर गंवाया। ५वें ओवर की पहली गेंद पर आउट होने वाले ब्रूक को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद लगातार इंग्लैंड के विकेट गिेरते गए और पूरी टीम २४६ रन पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने फायनल में शानदार एंट्री की।
