सामना संवाददाता / पटना
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भाजपा नेताओं ने बिहार को अगला पड़ाव बताया है। इस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का बिहार विधानसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। भाजपा को लगभग २६ वर्षों के बाद सत्ता हासिल हुई है। उम्मीद है कि लोगों को किए गए वादे पूरे किए जाएंगे और जुमलेबाजी नहीं होगी।