मुख्यपृष्ठनए समाचारघाटकोपर हादसे के बाद जागी ठाणे मनपा! ... ८ दिन में स्ट्रक्चरल...

घाटकोपर हादसे के बाद जागी ठाणे मनपा! … ८ दिन में स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करें …बैठक में मनपा ने दिए निर्देश

८०० होर्डिंग्स हैं मनपा की सीमा में
९० स्थानों पर लगाई गई हैं बड़ी होर्डिंग्स
सामना संवाददाता / ठाणे
मुंबई में होर्डिंग्स गिरने के बाद ठाणे मनपा प्रशासन जाग गया है। इस तरह की जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए बुधवार को ठाणे में मनपा के माध्यम से बिलबोर्ड (होर्डिंग्स) की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे ने अगले आठ दिनों में स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है, साथ ही होर्डिंग को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। इसका पालन करने के निर्देश भी इस बार दिए गए हैं।
बता दें कि बैठक ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त रोडे की उपस्थिति में मनपा मुख्यालय में आयोजित की गई थी। इस बैठक में यह निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में मनपा की सीमा में करीब ३०० होर्डिंग्स हैं। लेकिन यह साफ है कि ९० जगहों पर बड़े आकार के होर्डिंग लगाए गए हैं। मुंबई में हुई घटना के बाद अब मनपा प्रशासन जाग गया है, जिसके अनुसार, विज्ञापनदाताओं ने बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि आठ दिन के अंदर इसे लेकर आएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्ट्रक्चरल ऑडिट पहले भी हो चुका है, लेकिन अब फिर से अगले आठ दिनों में ऑडिट रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पॉलिसी में नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
होर्डिंग्स के संबंध में विनियम
होर्डिंग के संबंध में मनपा प्रशासन के नियमों में कहा गया है कि होर्डिंग २० फीट तक होनी चाहिए, कोई भी होर्डिंग सड़क या फुटपाथ पर नहीं होनी चाहिए, कौन से रंग होने चाहिए और क्या नहीं, अश्लील सामग्री प्रकाशित नहीं होनी चाहिए, होर्डिंग चार फीट के अंदर होनी चाहिए फुटपाथ से हटकर उस स्थान पर होर्डिंग्स न लगाए जाएं, नागरिकों की शिकायत पर मनपा ने दो होर्डिंग्स के बीच की दूरी की भी जानकारी दी है। ऐसे १८ नियम हैं। अब प्रचारकों को यह नियम याद दिलाया गया है। क्या अब इसका पालन होगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

क्या है विज्ञापन नीति?
ठाणे मनपा की ओर से २००३ की सरकारी विज्ञापन नीति के अनुसार होर्डिंग लगाने की अनुमति दी जाती है। शहर की सुंदरता को नुकसान न पहुंचाने वाले होर्डिंग लगाने की अनुमति देने के लिए एक व्यापक नीति तैयार की गई, जिसमें अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए किस क्षेत्र और किस आकार के होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं, सड़क से कितनी दूरी पर होर्डिंग्स लगाए जा सकते हैं, जिससे नागरिकों को बाधा न हो।

अन्य समाचार