मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बस हो गया...’

‘बस हो गया…’

आलिया भट्ट इन दिनों ७९वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार लुक्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस और फोटोग्राफरों की भारी भीड़ के बीच फंसती नजर आ रही हैं। यह वीडियो भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह का बताया जा रहा है, जहां आलिया भारतीय डेलिगेशन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने आइवरी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी-गाउन पहनी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया के आसपास बड़ी संख्या में फैंस और पैपराजी जमा हो जाते हैं और सभी उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। शुरुआत में आलिया ने मुस्कुराते हुए सेल्फी क्लिक करवाई, लेकिन भीड़ बढ़ने पर वह परेशान नजर आईं। इसी दौरान उन्हें कहते सुना गया, ‘हो गया अभी?’ वहीं उनके बॉडीगार्ड लगातार लोगों से शांत रहने की अपील करते दिखे।

अन्य समाचार