मुख्यपृष्ठसमाचारविश्वविख्यात कवि, साहित्यकार और दार्शनिक रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई गई

विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार और दार्शनिक रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई गई


अनिल मिश्र/ पटना

पश्चिम बंगाल में जन्म लेने वाले विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती गया जी के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, श्रीकांत शर्मा, दामोदर गोस्वामी, इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी, विनोद बनारसी, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, प्रद्युम्न दुबे, रूपेश चौधरी, अशोक राम आदि ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नई जान फूंकने वाले युगद्रष्टा और एशिया महादेश के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ही विश्व के ऐसे कवि हैं जिनकी दो रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनीं।

इस दौरान नेताओं ने यह भी कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर का भारत का राष्ट्रगान “जन-गण-मन” और बांग्लादेश का “आमार सोनार बांग्ला” दोनों ही देशों के लिए प्रेरणादायी हैं और राष्ट्रीय भावना को जागृत करने वाले हैं।

इस संबंध में सभी नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती सभी शैक्षणिक संस्थानों में मनाई जाए तथा उनकी प्रतिमा सभी संवैधानिक संस्थानों में स्थापित की जाए।

अन्य समाचार