मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमालाड-पूर्व में राजस्थानी रंगों से सराबोर हुआ ४१वां होली उत्सव

मालाड-पूर्व में राजस्थानी रंगों से सराबोर हुआ ४१वां होली उत्सव

सामना संवाददाता / मुंबई
श्री रामभक्त हाईवे हनुमान मंदिर ट्रस्ट एवं श्री राणीसती जनसेवा तृप्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मालाड-पूर्व में होली उत्सव का आयोजन किया गया। राजस्थानियों के इस ४१वें वार्षिक आयोजन में पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजे-धजे कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत एवं ढप धमाल की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मालाड-पूर्व स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल के भव्य सभागार में हुए इस `फागण महोत्सव’ में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मशहूर लोकगायक उमाशंकर गोयनका (शेठी) के सुरों पर पूरी महफिल झूम उठी।
इस सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत दिवंगत रामगोपाल शर्मा द्वारा की गई थी। वर्तमान में मुख्य संयोजक पवनकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में यह आयोजन प्रतिवर्ष राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की समृद्ध विरासत को जीवंत बनाए हुए है। पवनकुमार शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उपनगरों ही नहीं, बल्कि पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में फैले प्रवासी राजस्थानियों के लिए यह होली उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम में एडवोकेट अशोक सरावगी, रामप्रकाश बूबना, नारायण मूंदड़ा, देवेंद्र जैन, डॉ. श्याम अग्रवाल, देवकी जिंदल, जेपी खेमका, वैâलाश केजरीवाल, गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद पोद्दार, डॉ. मुकेश अग्रवाल, कमल पोद्दार, सुरेंद्र गाड़िया, भाजपा नेता विनोद शेलार एवं पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा सहित समाज की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की सफलता में नगरसेवक एडवोकेट सिद्धार्थ शर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

अन्य समाचार