सामना संवाददाता / मुंबई
दादा गुट पर एक अजब विवाद को लेकर चर्चा में है। राष्ट्रवादी के विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि दादा गुट के खाते से ब्यूटी पार्लर और घर का किराया भरा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब स्वार्थ ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, तब न्याय नहीं मिल पाता। रोहित पवार ने कहा, ‘हमने जो सुना है, उसके मुताबिक, दादा गुट के आधिकारिक खाते से कुछ निजी खर्च किए गए। किसी के घर का किराया, ब्यूटी पार्लर का भुगतान और निजी हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल के करोड़ों रुपए के बिल भी उसी खाते से भरे गए।
उन्होंने आगे कहा, ‘पार्टी संगठन संभालने वाले लोगों ने ही इस तरह की चीजें कीं। स्वार्थ राजनीति पर भारी पड़ गया। जब स्वार्थ महत्वपूर्ण हो जाता है, तब न्याय नहीं मिलता। पवार साहब ने कई बड़े नेताओं को ताकत दी और उन्हें बड़ा बनाया, लेकिन उन्हीं लोगों ने साहब का साथ छोड़कर दादा के साथ जाने का पैâसला किया।’ रोहित पवार ने कहा कि दादा के जाने के बाद काकी को समर्थन देने की जरूरत थी, लेकिन वहां अलग तरह की राजनीति की गई। इसी वजह से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राजनीति में इतना स्वार्थ आ गया है, तो आम कार्यकर्ताओं और जनता को न्याय वैâसे मिलेगा।
