मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा के मंत्रियों और विधायकों का दिखावा! ...रोज वीआईपी गाड़ी, एक दिन...

भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का दिखावा! …रोज वीआईपी गाड़ी, एक दिन ऑटो की सवारी …जनता सब समझती है भाई

द्रुप्ति झा / मुंबई
जब रोज करोड़ों के काफिले में चलने वाले नेता अचानक किसी दिन ऑटोरिक्शा, मोटरसाइकिल या मेट्रो में दिखते हैं तो जनता के मन में यह सवाल उठना बिल्कुल लाजमी है कि यह वाकई पर्यावरण या ईंधन बचाने की चिंता है या सिर्फ एक पीआर स्टंट या फोटोअप? प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील के बाद से उनके ही मंत्री और नेता प्रधानमंत्री की बातों को अनफॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि रोज वीआईपी गाड़ी तो फिर सिर्फ एक दिन की ऑटोरिक्शा सवारी का दिखावा कर आखिर आम जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है? केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई में एक ऑटोरिक्शा में यात्रा करते हुए देखा गया, जिसके बाद से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एक धवल पटेल नाम के व्यक्ति ने कहा कि हमारी भूल है कि हम सब ने कमल का फूल चुना, एक अन्य व्यक्ति ने कहा भाजपा सिर्फ दिखावा करने में भरोसा करती है, जबकि काम करने में भरोसा कम रखती है।

भाजपा का दिखावा बनाम हकीकत
पीयूष गोयल के अलावा इन दिनों, हाल ही में कई राजनीतिक नेताओं ने सार्वजनिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मोटरसाइकिल पर यात्रा करते देखा गया, जिस गाड़ी की पीयूसी की अवधि खत्म हो चुकी थी और बाद में उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफर किया, जबकि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इलेक्ट्रिक वाहन का विकल्प चुना। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष केशव उपाध्याय को मुंबई मेट्रो ३ से यात्रा करते देखा गया, जबकि भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने चिपलूण की यात्रा के दौरान ट्रेन का इस्तेमाल किया।

अन्य समाचार