मुख्यपृष्ठनए समाचार‘कॉकरोच’ का बढ़ने लगा कद!

‘कॉकरोच’ का बढ़ने लगा कद!

-पत्रकार, फिल्मकार और पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टेंट बने प्रवक्ता

-फाउंडर अभिजीत दीपके ने की पदाधिकारियों की घोषणा

सामना संवाददाता / मुंबई

सोशल मीडिया हैंडल कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना पक्ष रहने के लिए तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इसमें एक पत्रकार, फिल्ममेकर और एक पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टेंट शामिल हैं। सीजेपी शिक्षा व्यवस्था में कथित नाकामियों को लेकर होने वाले प्रदर्शन से पहले अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अभिजीत दीपके द्वारा शुरू किए गए इस संगठन ने ‘एक्स’ पर नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि खोजी पत्रकार सौरभ दास सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। जबकि राजनीतिक रिसर्चर और फिल्ममेकर विजेता दहिया और पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टेंट आशुतोष रांका जनता और मीडिया के सामने संगठन का पक्ष रखेंगे करेंगे।
सीजेपी ने कहा, ‘सीजेपी भारत के पॉलिटिकल डिस्कोर्स को बदलने के लिए कमिटेड है, और इसे नेताओं की एक नई पीढ़ी लीड करेगी।’ सीजेपी की घोषणा के मुताबिक सौरभ दास ने लीगल, ज्यूडिशियल और सोशल इश्यूज पर बड़े पैमाने पर रिपोर्टिंग की है और नवंबर २०२५ में इंडिया गेट पर हुए एंटी-पॉल्यूशन प्रोटेस्ट में लीडिंग रोल निभाया है।
रिसर्च और कंटेंट प्रोडक्शन
पार्टी ने कहा कि विजेता दहिया एक पॉलिटिकल रिसर्चर, लेखक और फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कई यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट प्रोडक्शन पर काम किया है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उन्होंने ‘पावर ऑफ यूनिवर्स’ और ‘टू हेल विद दैट जॉब’ किताबें लिखी हैं और हरियाणवी फिल्में ‘दारारेन’ और ‘ओपरी पराई’ लिखी और डायरेक्ट की हैं।
पब्लिक कैंपेन में शामिल रहे
आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एल्युम्नस आशुतोष रांका ने पहले लंदन में मैकिन्से एंड कंपनी के साथ काम किया था। सीजेपी ने कहा कि वह पिछले साल भारत लौटे थे और तब से जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पब्लिक वैंâपेन में शामिल रहे हैं, जिसमें नीट पेपर लीक विवाद से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। ये नियुक्तियां अभिजीत के ६ जून को भारत लौटने से पहले हुए हैं।

अन्य समाचार