मुख्यपृष्ठग्लैमरसिटाडेल सीजन-2 में देसी गर्ल का जलवा

सिटाडेल सीजन-2 में देसी गर्ल का जलवा

हिमांशु राज

प्राइम वीडियो की महंगी से महंगी सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा अध्याय 2100 करोड़ रुपये के बजट पर तैयार हुआ है। सात हिस्सों वाली यह कड़ी वैश्विक स्तर पर दमदार ट्रेंड कर रही है और टॉप-2 में काबिज हो चुकी है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इसकी जान बनी हुई हैं।

नए कलाकारों की ताजगी के साथ पुरानी कहानी को नया रंग मिला है। एजेंट नादिया (प्रियंका चोपड़ा) बेटी के साथ शांति के पल जी रही हैं, मगर अतीत का साया फिर लौट आता है। पहला सीजन जहां समाप्त हुआ था, वहीं से इसकी धमाकेदार शुरुआत होती है।

एक बड़ा राज खुलता है कि सिटाडेल का गद्दार मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) ही निकलता है। प्रियंका के अलावा अन्य सितारे सीमित समय के लिए ही नजर आते हैं।

दृश्य संयोजन और विदेशी लोकेशनों का जादू बिखरता है। प्रियंका के एक्शन सीन देखने लायक हैं, लेकिन अतीत और वर्तमान के उलझाव के कारण कथानक कहीं-कहीं थोड़ा ढीला पड़ जाता है। इसके बावजूद दर्शकों का जोश बरकरार है।

खास बात यह है कि प्रियंका कुछ देसी हिंदी संवाद भी बोलती नजर आती हैं, जो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। सहकलाकारों में स्टेनली टुकी के साथ राहुल कोहली, गैब्रियल लियोन और जैक रेनोर नए आयाम जोड़ते हैं। बजट की चमक-दमक और प्रियंका का करिश्मा इसे अवश्य देखने योग्य बनाते हैं। स्ट्रीमिंग चार्ट्स पर इसका दबदबा कायम है।

अन्य समाचार