होटल मालिक समेत २ पर मामला दर्ज
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में भी अब जिहाद तेजी से पसरता नजर आ रहा है। इसमें थूक जिहाद से लेकर बैंक जिहाद तक शामिल है। नासिक में आईटी कंपनी में जबरन धर्मांतरण जैसा मामला मुंबई के नरिमन पॉइंट स्थित एक बड़े बैंक में सामने आया है। इसी तरह गोरेगांव के एक होटल में थूक जिहाद की खबर ने स्थानीय नागरिकों को आक्रोशित कर दिया है।
गोरेगांव पूर्व के संतोष नगर में एक बेहद घिनौनी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक होटल में रोटी बनाते समय उसे भट्टी में डालने से पहले उस पर थूकने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में रोटी बनाने वाले कर्मचारी के साथ-साथ होटल मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। संतोष नगर स्थित इस होटल का नाम ‘फिश कोलीवाड़ा होटल’ है। एक ग्राहक ने जब रोटी बनानेवाले कर्मी को रोटी पर थूकते देखा तो उसका वीडियो शूट कर लिया था।
हर रोटी पर थूकता
था कौसर शेख!
गोरेगांव के एक होटल में रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है। इस होटल में कौसर शेख नामक कर्मी हर रोटी पर थूक रहा था। शिकायत करने वाले ४८ साल के दीपक दत्ताराम पवार ने पुलिस को बताया कि २३ मई, २०२६ की रात वह इलाके में खाना खाने गए थे। पहले वे दूसरे होटल में गए, लेकिन वहां बहुत भीड़ होने के कारण वह ‘फिश कोलीवाड़ा होटल’ चले गए। दीपक पवार के मुताबिक, होटल के अंदर उन्होंने देखा कि रोटी बनाने वाला हर रोटी पर थूक रहा है और फिर उसे तंदूर में सेंक रहा है। यह देखकर वह कुछ देर वहीं खड़े रहे और पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। बाद में उन्होंने यह वीडियो कुछ स्थानीय लोगों को दिखाया, जिससे बहुत गुस्सा पैâल गया। बताया जा रहा है कि २५ मई की रात को स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी होटल कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।
बलिया का है आरोपी
पूछताछ के दौरान उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले ५३ साल के कौसर गफ्फार शेख के तौर पर हुई। स्थानीय लोगों ने होटल मालिक पैâयाज अहमद शेख पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लोगों की सेहत के लिए खतरा हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगा रही है।
आरोपियों पर कार्रवाई
मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कौशार शेख (रोटी बनाने वाला कर्मचारी) और पैâय्याज शेख (होटल मालिक) के रूप में हुई है।
ग्राहकों में भारी नाराजगी
‘फिश कालीवाडा’ होटल की इस घटना के बाद इलाके के लोगों और ग्राहकों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि जिस खाने के लिए वे पैसे देते हैं, अगर वही इस तरह गंदे और घिनौने तरीके से तैयार किया जाएगा तो बाहर खाना कितना सुरक्षित है, यह बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी जताया गया है।
