हमारे इर्द-गिर्द घट रही घटनाओं या इंटरनेट पर तमाम वीडियो दिख जाते हैं, जिनमें महिलाओं के साथ गलत व्यवहार होता दिखाई देता है। एक ऐसे ही वीडियो में एक बूढ़ा आदमी एक लड़के के साथ मिलकर लड़की की चुटिया पकड़कर उस पर जमकर डंडे बरसा रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। वीडियो के साथ लिखा है, ‘फर्रुखाबाद, शैतानों जैसी हरकत, क्या किसी महिला की इस तरह बेरहमी से कोई पिटाई करता है। बताया जा रहा है, ‘निकास को लेकर दोनों भाइयों में हुआ था विवाद। दबंग भाई की मारपीट से तीन लोग गंभीर रूप से घायल।’ वीडियो में एक बूढ़े आदमी और लड़की के बीच बहस हो रही है। इस दौरान बूढ़ा आदमी लड़की की चुटिया पकड़कर डंडे से उसकी बुरी तरह से पिटाई कर देता है। लड़की को पीटने में बूढ़े आदमी की लड़का भी मदद करता है। इस दौरान लड़की भी अपना बचाव करने के लिए हमला करती है, तब तक लड़का भी इस लड़की को थप्पड़ मारना शुरू कर देता है।