रेलवे प्रशासन की मिलीभगत से जारी है कारोबार
सुरेश गोलानी / मुंबई
एक तरफ यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के उद्देश्य से निर्मित शांति नगर और नया नगर को जोड़ने वाला स्काई वॉक अवैध कब्जे के कारण मिनी शॉपिंग मॉल में तब्दील हो चुका है तो दूसरी तरफ मीरा रोड रेलवे स्टेशन के बाहर फेरीवालों के अलावा नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए ट्रकों के जरिए तरबूज बेचा जा रहा है। ज्ञात हो कि सितंबर २०१७ के एलफिंस्टन ब्रिज हादसे के बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने रेलवे स्टेशनों के १५० मीटर के दायरे में फेरीवालों के दुकान लगाने या सामान बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद मनपा और रेलवे प्रशासन अवैध फेरीवालों पर मेहरबान हैंै और शायद एलफिंस्टन जैसे किसी हादसे के इंतजार में हैं।
