अक्षय कुमार (खिलाड़ी) अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए कई बार चोटिल भी हो चुके हैं। फिल्म ‘ब्लू’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बेहद खतरनाक घटना हुई थी, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची। इस सीन में उन्हें समुद्र में करीब १०० फीट गहराई पर ४०० शार्कों के बीच अंडरवॉटर फाइट करनी थी। शूटिंग के दौरान किक मारते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और सिर लोहे के टुकड़े से टकरा गया, जिससे खून बहने लगा। खून की गंध से शार्वेंâ आक्रामक हो गर्इं और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, वहां मौजूद प्रोफेशनल डाइवर्स ने तुरंत मरी हुई मछलियां दूर फेंक दीं, जिससे शार्कों का ध्यान भटक गया। इस समझदारी की वजह से अक्षय कुमार सुरक्षित बाहर निकल सके और एक बड़ा हादसा टल गया।
