मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस ने चोरी की संपत्ति मालिकों को लौटाई!

पुलिस ने चोरी की संपत्ति मालिकों को लौटाई!

४.८२ करोड़ रुपए का सामान वापस
सुरेश गोलानी / मुंबई
चोरी का शिकार होने के बाद अक्सर लोग अपना सामान वापस पाने की उम्मीद खो देते हैं। लेकिन कल महाराष्ट्र दिन के उपलक्ष्य में मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस ने ४.८२ करोड़ रुपए की चोरी / खोई संपत्ति उनके वास्तविक मालिकों को लौटाई। शुक्रवार को मीरा रोड के कनकिया इलाके में स्थित शहनाई हॉल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, उप-आयुक्त (जोन १) राहुल चव्हाण और उप-आयुक्त (क्राइम) संदीप डोईफोड़े की उपस्थिति में आयोजित महाराष्ट्र दिन कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने चोरी की संपत्ति उनके मालिकों के हाथों में सौंपी। पुलिस द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार संपत्ति में २ करोड़ ७८ हजार के सोने / चांदी के आभूषण, १५ लाख ५८ हजार मूल्य के ८ वाहन, ४४ लाख ३५ हजार नकद सहित साइबर प्रâॉड के ११ विभिन्न मामलों में प्रâीज की गई १ करोड़ १६ लाख से ज्यादा की राशि का समावेश है। यह संपत्ति मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के जोन १ के अंतर्गत आने वाले भायंदर, नवघर, उत्तन, काशीमीरा, काशीगांव, नया नगर और मीरा रोड पुलिस थानों द्वारा कई मामलों को सुलझा कर बरामद की गई थी। अपना चोरी/खोया हुआ कीमती सामान वापस पाने वाले शिकायतकर्ताओं ने खुद को भाग्यशाली बताते हुए पुलिस का आभारी माना, जिन्होंने इतनी तत्परता से इन मामलों को ना सिर्फ सुलझाया, बल्कि रिकवरी करने में भी कामयाबी हासिल की। इन बरामदगियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जांच अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे ने आभार व्यक्त किया।

अन्य समाचार