बॉलीवुड की `डिंपल गर्ल’ और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा एक बार फिर लाइमलाइट चुरा ले गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर दिया गया उनका बेबाक अंदाज है। हाल ही में `पंजाब किंग्स’ के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए उन्होंने एक यूजर की उस टिप्पणी का जवाब दिया, जिसमें उन्हें `ट्रॉफी’ कहा गया था। प्रीति ने साफ कहा कि महिलाओं के लिए ऐसे शब्द ठीक नहीं होते। कोई भी महिला ट्रॉफी नहीं बनना चाहती। ट्रॉफी किसी की होती है, लेकिन महिलाएं किसी की संपत्ति नहीं होतीं। ट्रॉफी को शोकेस में रखा जाता है, लेकिन एक महिला की जगह आपकी जिंदगी और दिल में होती है। एक्ट्रेस के इस बयान से फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए। कुछ ने उन्हें ‘फियरलेस’ कहा तो कुछ ने इसे ‘ओवर रिएक्शन’..!
