मुख्यपृष्ठग्लैमरराम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को होगी रिलीज, IPL खत्म...

राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को होगी रिलीज, IPL खत्म होते ही मचेगा धमाल

हिमांशु राज

राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘पेड्डी’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसकी रिलीज डेट दो बार टलने के बाद अब अंततः 4 जून 2026 तय कर दी गई है। निर्देशक बुची बाबू सना की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में राम चरण पहलवान के अवतार में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

वृद्धि सिनेमास और माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म का टीजर ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिसमें राम चरण का दमदार शरीर और कुश्ती अखाड़े के दृश्य दर्शकों को रोमांचित करते नजर आए।

फिल्म का पहला गाना “चिकिरी चिकिरी” सभी प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है, जो ए आर रहमान के सिग्नेचर स्टाइल की ताजगी को दर्शाता है। इसके बाद दूसरा गाना “राय राय रा रा” भी हाई एनर्जी वाइब्स के साथ दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है और मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

आईपीएल सीजन, जो 31 मई तक चलेगा, उसके समाप्त होते ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दर्शक बड़े पर्दे पर इस फिल्म का भरपूर आनंद लेने के लिए तैयार रहेंगे।

फिल्म से जुड़ा हर कंटेंट—टीजर, गाने और पोस्टर—बिना किसी बनावटीपन के दर्शकों को आकर्षित कर रहा है, जिससे ‘पेड्डी’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अन्य समाचार