मुख्यपृष्ठसमाचारआदर्श मुख्याध्यापक अंबरसिंग मगर का सेवापूर्ति समारोह संपन्न

आदर्श मुख्याध्यापक अंबरसिंग मगर का सेवापूर्ति समारोह संपन्न

सामना संवाददाता / मुंबई

घाटकोपर-पश्चिम स्थित बृहन्मुंबई महानगरपालिका माध्यमिक शिक्षण विभाग के स. गो. बर्वे नगर मनपा माध्यमिक शाला के मुख्याध्यापक अंबरसिंग सुभद्रा सुकदेव मगर का भव्य सेवापूर्ति समारोह संपन्न हुआ। समारोह में श्री मगर की पत्नी मुख्याध्यापिका सौ सविता मगर, कोकण विभाग शिक्षक मतदार संघ के लेकप्रिय शिक्षक आमदार (विधायक) डॉ. ज्ञानेश्वर म्हात्रे, बृहन्मुंबई महानगरपालिका माध्यमिक शिक्षक संघ मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश डावरे, बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक विभाग) कीर्तीवर्धन किरतकुडवे, उप शिक्षणाधिकारी (मध्यवर्ती) मुख्तार शाह, उप शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) आरती खैर, अधीक्षकों में नंदू नाना घारे, किसन पावडे पाटील, विजय जाधव, लक्ष्मण गोसावी, विभाग निरीक्षकों में सुनीता खाडे, अल्मास शेख, सेवानिवृत्त ऍडमिनिस्ट्रेटिव्ह ऑफिसर ख्रिस्तिना डायस सहित पांच सौ शिक्षा, समाजसेवा, राजनीति जगत के गणमान्य लोग जैसे -सनील शिर्के और पालक-विद्यार्थी उपस्थित थे। आदर्श सूत्र संचालन दिलीप भाटे एवं आभार प्रदर्शन अशोक शेंडे ने किया। समारोह को सफल बनाने हेतु सुभाष रजक, रविंद्र पाटील, यादवराव राठौड, मनोज भोकरे, सचिन कांबळे, पांडुरंग पाटिल, त्रयंबक मोरे, पूर्वा लोटणकर, सपना शिंदे, अर्चना घटवल, अर्चना कदम, अनुपमा वाघ, विमल अवताडे, सुनीता शिंदे ने अथक परिश्रम किया।

अन्य समाचार