मुख्यपृष्ठअपराध`स्प्रिंगफील्ड थ्री' की तलाश अभी जारी है!

`स्प्रिंगफील्ड थ्री’ की तलाश अभी जारी है!

मनमोहन सिंह
७ जून १९९२। स्प्रिंगफील्ड, १७१७ ई डेलमार सेंट। मिसौरी, अमेरिका।
एक कार तेजी से पोर्च में रुकी। उसमें से एक महिला उतरी। कार से उतरकर जब वह घर की तरफ बढ़ी तो वह चौंक गई। घर का दरवाजा खुला पड़ा था। उसने आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसकी धड़कनें तेज हो गई। उसने गहरी सांस ली। लिविंग रूम में कोई नहीं था। अब वह बेडरूम में घुसी। बेडरूम में भी कोई नहीं था। बेड पर चादर जो था, उसमें सलवटें नहीं पड़ी थी। लग रहा था, जैसे सोने की तैयारी की जा रही थी। एक जोड़ी जूता पड़ा हुआ था। बाथरूम खुला हुआ था। उसने भीतर झांका। गीले कपड़े टंगे हुए थे। उसने एक बार फिर आवाज दी। कुत्ते की भौंकने की आवाज आई। हालात संदेहास्पद लगा। उसने सीधे लोकल पुलिस स्टेशन को फोन लगाया और इसकी सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने गौर से मुआयना किया। गाड़ियों की चाभियां पड़ी हुई थी। ड्रेसिंग टेबल पर सामान पड़ा हुआ था। लग रहा था, जैसे मेकअप उतर गया हो। कुछ आर्नामेंट्स पड़े हुए थे। घर में एकमात्र चीज जो खराब थी, वह टूटी हुई पोर्च लाइट थी। पोर्च में तीन गाड़ियां खड़ी थीं।
दरअसल, जेनिस नाम की महिला उस घर में अपनी बेटी को ढूंढ़ने आई थी। उनकी १८ वर्षीय वेटी स्टेसी मैक्कल, स्प्रिंगफील्ड के किकापू हाईस्कूल की स्टूडेंट थी। यह घर उसकी १९ साल की दोस्त सुजैन स्ट्रीटर का था, जो अपनी ४७ वर्षीय मां शेरिल लेविट के साथ रहती थी। एक दिन पहले उनके स्कूल में ग्रेजुएशन कर चुके स्टूडेंट की फेयरवेल पार्टी थी। स्टेसी मैक्कल ने अपनी मां से कहा था कि पार्टी खत्म होने के बाद वह रात अपने प्रâेंड के घर बिताएगी। दोनों स्टेसी और सुजैन अपनी अपनी कार से रात को यहां पहुंची थीं। दूसरे दिन समय बीत जाने पर भी स्ट्रेस अपने घर नहीं पहुंची तो उसकी मां परेशान हो गई और वह सीधे सुजैन के घर पहुंची, लेकिन यहां तो उनकी बेटी के साथ-साथ सुजैन और उसकी मां शेरिल लेविट भी गायब थी। तीन लोग एक साथ गायब! अधिकारियों का मानना था ​कि महिलाओं का अपहरण ७ जून को तड़के २:१५ बजे से सुबह ७:३० बजे के बीच किसी समय किया गया था। चौंकाने वाली बात यह थी कि घर में किसी संघर्ष का निशान भी नहीं था।
७ जून १९९२ को ४७ वर्षीय शेरिल लेविट, उनकी बेटी १९ वर्षीय सुजैन स्ट्रीटर और स्ट्रीटर की दोस्त १८ वर्षीय स्टेसी मैक्कल, लेविट के स्प्रिंगफील्ड घर से गायब हो गर्इं। तकरीबन ३० वर्ष बीत गए हैं! उसके बाद से आज तक उन्हें न तो देखा गया और न ही सुना गया। इस घटना को नाम दिया गया `स्प्रिंगफील्ड थ्री’। इन तीन महिलाओं के गायब होने की घटना ने तीन दशकों से अधिक समय से जांचकर्ताओं को परेशान कर रखा है। अधिकारी अभी भी जनता से ऐसी कोई जानकारी मांग रहे हैं, जो उस रहस्य को सुलझाने में मदद करे, जिसने मिसौरी शहर को हिलाकर रख दिया है।
हालांकि, पुलिस ने संदेह के आधार पर रॉबर्ट क्रेग कॉक्स को गिरफ्तार किया था, जिसे फ्लोरिडा में एक महिला की हत्या का दोषी ठहराया गया था, लेकिन पुलिस उस पर आरोप सिद्ध करने में नाकाम रही। उसने एक बार बयान दिया था कि तीनों में से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में बार्ट स्ट्रीटर-स्ट्रीटर के भाई और लेविट के बेटे पर भी एक समय में गायब होने में शामिल होने का संदेह था, लेकिन अंतत: उसे हटा दिया गया।
स्ट्रीटर और लेविट के परिवार वालों ने मान लिया है कि दोनों की मौत हो चुकी है। लेकिन जेनिस मैक्कल अपनी बेटी की तलाश में है और उसका मानना है कि वह `कभी हार नहीं मानेगी’। मां को अभी भी अपनी बेटी का इंतजार है। एफबीआई और पुलिस को भी इस मामले में लोगों की मदद की दरकार है।

अन्य समाचार