मुख्यपृष्ठग्लैमर‘परफेक्ट बॉडी’ का राज

‘परफेक्ट बॉडी’ का राज

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी जिम सेल्फी शेयर कर फिटनेस को लेकर चर्चा बटोरी। अभिनेत्री, जो अक्टूबर २०२६ में ५० साल की हो जाएंगी, ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि फिट और सुडौल शरीर पाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने लिखा कि यह शरीर किस्मत से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण से बना है। वर्कआउट गियर में डम्बल और पावर रैक के बीच पोज देती मल्लिका ने कहा कि कई बार मन न होने पर भी उन्होंने नियमित एक्सरसाइज जारी रखी। उनका मानना है कि शरीर तभी बदलता है, जब मन पूरी तरह तैयार हो। मल्लिका की फिटनेस इस सोच को गलत साबित करती है कि बढ़ती उम्र में फिट रहना मुश्किल होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, फिट बॉडी पाने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है। केवल किसी एक हिस्से की चर्बी घटाने के बजाय पूरे शरीर की फिटनेस पर ध्यान देना अधिक प्रभावी माना जाता है।

अन्य समाचार