आंध्र प्रदेश के अनंतपुर गांव का लेपाक्षी मंदिर हैंगिंग पिलर्स की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस मंदिर के ७० से ज्यादा पिलर बिना किसी सहारे के खड़े हैं और मंदिर को संभाले हुए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि इन पिलर्स के नीचे से अपना कपड़ा निकालने से सुख-समृद्धि मिलती है। वहीं मंदिर परिसर से २०० मीटर दूर बना नंदी भी सबको आकर्षित करता है। यह ४.५ मीटर ऊंचा और ८.२३ मीटर लंंबा है और सिर्फ एक ही पत्थर से बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण १६वीं शताब्दी में किया गया। यह भगवान शिव, विष्णु और वीरभद्र को समर्पित है। यहां इन तीनों भगवानों के अलग-अलग मंदिर मौजूद हैं। सबसे खास यहां नागलिंग की प्रतिमा और पैरों के निशान हैं, जो श्रद्धालुओं का ध्यान खींचते हैं। इसके अलावा यहां कई खूबसूरत कलाकृतियां हैं।
