मुख्यपृष्ठस्तंभराजनीति का रंगमंच हर ओर तमाशा है

राजनीति का रंगमंच हर ओर तमाशा है

भारतीय राजनीति में अब किरदारों की अदला-बदली खुलकर दिखने लगी है। कहीं अभिनेता नेता बन रहे हैं, तो कहीं नेता अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह बहस और तेज हो गई है कि सिनेमा और सत्ता के बीच की दूरी अब लगभग खत्म हो रही है। इसी बीच बिहार में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भगवा वस्त्रों में वेब सीरीज की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। बोधगया जैसे धार्मिक स्थल को शूटिंग के लिए चुना गया, ताकि दृश्य में भक्ति और वास्तविकता का रंग गहरा दिखे। तेज प्रताप पहले भी अपने अलग अंदाज, वेशभूषा और अनोखे सार्वजनिक व्यवहार के कारण चर्चा में रहे हैं। विडंबना यह है कि एक तरफ तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन पर उंगली उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके अपने भाई तेज प्रताप का यह फिल्मी और भगवा अवतार विरोधियों को नया मुद्दा दे रहा है। राजनीति में दूसरों के घर की खिड़की खोलने से पहले अपने आंगन की हलचल भी देखनी पड़ती है। कुल मिलाकर बिहार की राजनीति में इस समय मुद्दों से ज्यादा किरदार चर्चा में हैं, कहीं बयानबाजी है, कहीं अभिनय, और जनता इस पूरे राजनीतिक रंगमंच को देख रही है।

अन्य समाचार