मुख्यपृष्ठग्लैमरघिस घिस ने बढ़ाई गर्मी!

घिस घिस ने बढ़ाई गर्मी!

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने आखिरकार बॉलीवुड में ऐसा तड़का लगाया है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है। अक्षय कुमार की फिल्म `वेलकम टू दि जंगल’ का नया गाना `घिस घिस घिस…’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। गाने में अक्षरा सिंह का देसी अंदाज और अक्षय कुमार संग उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। अक्षरा ने भी गाने को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए मजेदार अंदाज में कहा, ‘अगर गाना सुनकर आप नाचने लगें, तो इल्जाम हम पर मत लगाइएगा।’ बस फिर क्या था, फैंस ने भी कमेंट्स में आग लगा दी। कोई अक्षरा को ‘देसी धमाका’ बता रहा है, तो कोई उनकी एंट्री को बॉलीवुड का नया सरप्राइज कह रहा है।

अन्य समाचार