मुख्यपृष्ठअपराध24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश... आरोपी माल समेत गिरफ्तार

24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश… आरोपी माल समेत गिरफ्तार

राजेश सरकार / प्रयागराज

नैनी क्षेत्र में हुई वाहन व सामान चोरी की घटना का क्षेत्रीय थाने की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को कुलदीप पाण्डेय निवासी तेन्दुआवन नैनी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। साथ ही मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे बैग से मोबाइल, पावर बैंक, नेकबैंड व अन्य सामान भी पार कर दिया गया। मामले में थाना नैनी पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के अनावरण के लिए सक्रिय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टीएसएल कम्पनी रोड से अभियुक्त राजकुमार कोल (32) निवासी थाना हनुमना, जनपद मऊगंज (मध्य प्रदेश) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल, यू एंड आई कंपनी का पावर बैंक, ट्राइपॉड स्टैंड व वनप्लस नेकबैंड बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल को कल्लू स्वीट हाउस के सामने से चोरी किया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की भूमिका
प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हरिशंकर यादव सहित टीम ने गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

अन्य समाचार