मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है, जिसकी जानकारी मौनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिनमें एलिमनी और किसी तीसरे व्यक्ति का जिक्र किया गया। अब पहली बार सूरज नांबियर ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कहा कि उनके और मौनी के अलग होने के पीछे कोई झगड़ा, एलिमनी या तीसरा व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। सूरज ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति और एक-दूसरे के सम्मान को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कई बातें पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत हैं। सूरज ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की।
