मुख्यपृष्ठनए समाचारअभिषेक बनर्जी को थी जान से मारने की कोशिश...ममता का बीजेपी पर...

अभिषेक बनर्जी को थी जान से मारने की कोशिश…ममता का बीजेपी पर बड़ा आरोप

सामना संवाददाता / कोलकता

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने और अभिषेक बनर्जी की हत्या कराने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने टीएमसी नेताओं पर हुए हमलों के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी तो वह अपना विरोध दिल्ली ले जाएंगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी ने मंगलवार को कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि वह आंदोलन जारी रखेंगी।

अन्य समाचार