मुख्यपृष्ठअपराधयही लोग करते हैं यौन अपराध...महिलाएं पोस्टर में भी सेफ नहीं!.. गंदी...

यही लोग करते हैं यौन अपराध…महिलाएं पोस्टर में भी सेफ नहीं!.. गंदी हरकतों पर भूमि पेडणेकर का फूटा गुस्सा

– सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

-बातों से कुछ नहीं होगा, सख्त कानून चाहिए

सामना संवाददाता / मुंबई

देश-दुनिया में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके समाज को आईना दिखाया है। इस वीडियो में कुछ युवक एक महिला की पेंटिंग के सामने अश्लील हरकत कर रहे हैं। इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, ‘यही हमारे युवाओं की मानसिकता है। यही लोग आगे चलकर बच्चों और महिलाओं के साथ यौन अपराध करते हैं। हम एक महामारी के दौर में जी रहे हैं। सिर्फ शर्म जताने और बातें करने से कुछ नहीं होगा। सख्त कानून चाहिए, सख्त कानून चाहिए, सख्त कानून चाहिए।’
भूमि ने उठाया युवाओं की सोच पर सवाल!
अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और समाज में पैâलती विकृत मानसिकता पर गहरी चिंता जताई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को साझा करते हुए युवाओं की सोच पर सवाल उठाए और कड़े कानूनों की मांग की।
भूमि पेडणेकर लंबे समय से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सामाजिक मुद्दों, खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों पर खुलकर आवाज उठाती रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कई पोस्ट साझा किए। पिछले कुछ दिनों में दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ी कई युवतियों की मौत की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिस पर भूमि ने तीखी प्रतिक्रिया दी। यह वीडियो ‘ट्यूब इंडियन’ नामक सोशल मीडिया पेज द्वारा साझा किया गया था। वीडियो में कुछ युवक स्विमिंग पूल के पास बनी एक महिला की वॉल पेंटिंग के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता का उदाहरण बताया।

भूमि की इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने अभिनेत्री की बात से सहमति जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की है।

अन्य समाचार