मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई के रेलवे स्टेशन ‘डिफेंस’ पर खतरा! ...पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें

मुंबई के रेलवे स्टेशन ‘डिफेंस’ पर खतरा! …पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरें

-दिल्ली पुलिस ने ६ लोगों को दबोचा
-फोन से मिली कई गुप्त जानकारियां
फिरोज खान / मुंबई
मुंबई के रेलवे स्टेशन, जांच एजेंसियों के दफ्तर और ‘डिफेंस’ से जुड़े स्थानों पर खतरा मंडरा रहा है। इन स्थानों की रेकी और तस्वीरें निकालकर पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर को भेजने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
जासूसी करने के लिए युवाओं को बरगलाकर और पैसों का लालच देकर संवेदनशील क्षेत्रों की रेकी कर तस्वीरें खिंचवाई जाती थीं। इस काम के लिए बाकायदा अच्छी-खासी रकम भी दी जाती थी। जांच में पता चला है कि पकड़े गए जासूस पाकिस्तानी आतंकी संगठन के संपर्क में थे। जासूसों के मोबाइल से जो गुप्त जानकारियां मिली हैं, उसे देखकर पुलिस हैरान है। आरोपियों के मोबाइल से मुंबई के रेलवे स्टेशन, आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती वाली जगहों के वीडियो और फोटो मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता करने में जुट गई हैं कि इस तरह की जासूसी के पीछे का असल मकसद क्या था?
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसे एक पाकिस्तानी हैंडलर चला रहा था। हैंडलर आम भारतीय नागरिकों को नेशनल वैâपिटल रीजन (एनसीआर) और मुंबई में रेलवे स्टेशनों, सिक्योरिटी एजेंसी ऑफिस और डिफेंस से जुड़ी जगहों का रियल-टाइम डेटा फिल्माने और शेयर करने के लिए पैसे दे रहा था। पुलिस ने अब इस जासूसी गिरोह के सिलसिले में यूपी में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग एक व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आए थे। फिर उनसे पैसे के लिए और लोगों को भर्ती करने के लिए कहा गया। इसके अलावा सेंसिटिव जानकारी शेयर करने को भी राजी किया गया।
लगाया था हिडन कैमरा
हर असाइनमेंट के लिए जासूस को १० हजार से १५ हजार के बीच रुपए दिए जाते थे। इन आरोपियों से फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा शेयर करने के लिए कहा गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने गिरफ्तारी से महीनों पहले राजधानी के दिल्ली वैंâट रेलवे स्टेशन पर एक हिडन वैâमरा लगाया था। पुलिस ने कहा कि तब से सरकारी एजेंसियों को नेटवर्क के बारे में अलर्ट कर दिया गया है।

शुरुआती जांच में जासूसों के मोबाइल में आपत्तिजनक चैट मिले हैं, जिसमें मुंबई और एनसीआर की कई जगहों की तस्वीरें हैं। हालांकि, कुछ मटीरियल डिलीट कर दिया गया है। इस तरह की जानकारी मिलते ही मुंबई और दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

अन्य समाचार