-लकवाग्रस्त विजय यादव भिक्षा मांग कर करते हैं भरण-पोषण!
मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
प्रतापगढ़ में सोमवार को नहाने के लिए तालाब में गए तीन सगे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन बच्चे सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले। सबसे छोटा बेटा आठ माह का है, जो की मां की गोंद में है। पड़ोसियों ने बताया कि रानी, मोहित और रोहित यह तीनों घर के बाहर बने तालाब में स्नान करने गए थे। तीनों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस संदर्भ में जिलाधिकारी का सीयूजी उठाने वाले व्यक्ति जो स्टोनो बताये ने कहा कि राजस्व की रिपोर्ट शासन को चली गयी है। पुलिस मौके पर जाकर अपना कार्य कर रही है।
पिता विजय बहादुर यादव लकवाग्रस्त हैं, जो गांव में ही भिक्षा मांग कर बच्चों का वह अपना भरण-पोषण करते हैं। मां मजदूरी करती है। घटना के समय मां घर के अंदर बच्चों के लिए भोजन बना रही थी। आर्थिक कमजोरी के कारण विजय बहादुर तीनों बच्चों का नाम कंजास प्राथमिक विद्यालय में लिखवाया था, लेकिन बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। तीन सगे भाई बहनों की मौत के बाद मां सबसे छोटे बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही। उसने अधिकारियों से रो-रोकर बात बताई। कंजासा गांव में तीन बच्चों को खोने वाले दंपती की माली हालत काफी दयनीय है। ग्रामीणों के अनुसार, घरों में काम करने के बाद और भिक्षा मांगकर बच्चों का भरण-पोषण किया जाता है।
