सामना संवाददाता / मुंबई
शहर में गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी हो रही लगातार भारी बारिश के चलते मलाड-पूर्व में एक निर्माणाधीन इमारत के लिए बनाए गए गड्ढे के किनारे की मिट्टी धंस गई। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मलाड मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यह स्थल वोरा स्काईलाइन बिल्डर्स के स्वामित्व में है, जहां शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई के मौसम संबंधी अपडेट को साझा करते हुए कहा है कि अगले २४ घंटों में शहर और उपनगरों में भारी बारिश होने की संभावना है।