सरकार प्रयागराज। गंगानगर के झूंसी थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान दबंगों ने बल्ले से एक किशोर का सिर फोड़ दिया।इब्राहिमपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दबंगों ने प्रिंस भारतीय पुत्र ज्ञानचंद्र भारतीया पर बल्ले से सिर पर वार कर दिया जिससे प्रिंस भारतीया का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने घटना के सम्बन्ध मे सम्बंधित थाने पर तहरीर देते हुए लगाई न्याय की गुहार। समाचार लिखे जाने तक हमलावर पकड़े नहीं जा सके थे।
