मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंब्रा से नई मुंबई के बीच जल्द शुरू होगी टीएमटी एसी बस...

मुंब्रा से नई मुंबई के बीच जल्द शुरू होगी टीएमटी एसी बस सेवा

सामना संवाददाता / ठाणे
काम काजी लोगों को मुंब्रा से नई मुंबई आने-जाने के दौरान अनेक तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पैसे के साथ-साथ समय की बहुत बर्बादी होती है। पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक डाॅ. जितेंद्र आव्हाड के निर्देश पर इस समस्या के समाधान हेतु ठाणे मनपा परिवहन समिति के सदस्य शमीम खान ने परिवहन सेवा के व्यवस्थापक भालचंद्र बेहेरे को एक ज्ञापन देकर मुंब्रा रेलवे स्टेशन से नई मुंबई तक एसी बस चलाने का एक प्रस्ताव पेश किया है। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द एसी बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में खान का कहना है कि मुंब्रा से नई मुंबई जानेवाले सैंकड़ों प्रवासियों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं होने के कारण आर्थिक एवं मानसिक तकलीफ सहन करनी पड़ रही है, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक तथा नौकरी पेशा से जुड़े लोग शामिल हैं। मुंब्रा से नई मुंबई के सानपड़ा तक प्रस्तावित बसों के चलने से सैकड़ों लोगों को एपीएमसी मार्केट, काॅलेज, हार्बर लाइन सहित नई मुंबई के अन्य स्थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह बस सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

अन्य समाचार