मुख्यपृष्ठनए समाचारमौज मस्ती करने के लिए युवक बना चोर अपने ही घर की...

मौज मस्ती करने के लिए युवक बना चोर अपने ही घर की तिजोरी की साफ

सामना संवाददाता / मुंबई
गोरेगांव इलाके में एक हैरान कर देने वाला क्राइम हुआ है। एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करने और उसे घुमाना फिराना चाहता था, लेकिन जेब खाली रहने की वजह से उसकी तमन्ना अधूरी थी। युवक कड़का होने की वजह से प्रेमिका भी उसे अक्सर ताने मारा करती थी। आखिरकार युवक ने प्रेमिका पर प्रभाव जमाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया और घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। जेवरात और कैश मिलाकर युवक के हाथ साढ़े तीन लाख रुपए आ गए, फिर क्या युवक ने दिल खोलकर गर्लफ्रेंड को घुमाया-फिराया और मौज-मस्ती की, लेकिन युवक आखिरकार पकड़ा गया। गोरेगांव-पूर्व में रहनेवाली महिला ने डिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर से जेवरात और कैश चोरी हो गए हैं। शिकायत करनेवाली महिला, जो एक होममेकर है, ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी और अपनी बहू की ३ लाख रुपए की सोने की ज्वेलरी के साथ ४०,००० रुपए कैश एक प्लास्टिक बॉक्स में रखे थे, जिसे उसने लोहे के ट्रंक में रखा था। पिछले महीने वह अपने होमटाउन गई थी। ७ अप्रैल को लौटने पर, उसने ट्रंक में ज्वेलरी और कैश सही-सलामत पाया, लेकिन १५ अप्रैल को सारा कीमती सामान गायब हो गया। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, चोरी के बारे में उसने अपने पति को बताया और उन्होंने घर में कीमती सामान ढूंढा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

अन्य समाचार

12वीं फेल