मुख्यपृष्ठग्लैमर‘दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं’

‘दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं’

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और आलोचनाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने अपनी अंदरूनी खुशी और मानसिक शांति को संभालना सीख लिया है। इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि इंटरनेट पर बहुत शोर होता है, लेकिन हर राय जरूरी या समझदारी भरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी खुशी को दूसरों की सोच पर छोड़ दे, तो वह कभी सच्ची खुशी महसूस नहीं कर सकता। मलाइका ने यह भी कहा कि अब वह अपने बारे में हर बात नहीं पढ़तीं और न ही हर कमेंट को दिल पर लेती हैं। वह अपने काम, परिवार और रोजमर्रा की अच्छी आदतों पर ध्यान देती हैं। उनके अनुसार, उम्र के साथ उन्होंने खुद को स्वीकार करना और बिना किसी माफी के अपनी जिंदगी जीना सीख लिया है। मलाइका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘आज मैं जैसी हूं, उसे बिना किसी माफी के अपनाती हूं। अब मुझे खुद को बदलकर दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं लगती। अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे अपने आप में ही सुकून मिलता है।’

अन्य समाचार