मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदीपावली से भी बढ़कर है आज का पावन पर्व : रमेश सिंह

दीपावली से भी बढ़कर है आज का पावन पर्व : रमेश सिंह

सामना संवाददाता / जौनपुर

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि अयोध्या में सैकड़ों वर्षों बाद सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा मोदी के हाथों संपन्न हुई। यह एक स्वर्णिम इतिहास ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म का सबसे पवित्र और महान त्योहार बन गया है। आज के तिथि की गाथा युगों-युगों तक इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएगी। श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का यह पर्व पूरे देश में दीपावली से भी बढ़कर मनाया जा रहा है। उक्त बातें उन्होंने मोबारकपुर गांव में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान कही।
रुस्तमपुर गांव में शोभायात्रा में शामिल ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली और‌ धन्य हैं, जो इस महान पर्व के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हम सभी के अराध्य हैं। उनकी लीला में उन्हें चौदह वर्षों का वनवास हुआ था। कलयुग में हजारों वर्ष के वनवास के बाद उनका अयोध्या में फिर से आगमन हुआ है। आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति उसरौली के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा क्षेत्र के पिलकिछा, पटैला, असरफगढ़, डिहियां, गभिरन, पट्टी नरेंद्रपुर, बिशुनपुर आदि दर्जनों मंदिर व धार्मिक स्थलों पर मानस पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल, अजीत सिंह, राना सिंह, प्रेम चंद्र तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय, राजू सिंह, विनय सिंह, मोनू पाण्डेय, केशव तिवारी, रंगीले विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य समाचार