आईपीएल में आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके सभी को अपना पैâन बना लिया है। आरसीबी ने पहले केकेआर को उनके घर में हराया फिर चेन्नई के किले को भी १७ सालों के बाद ध्वस्त कर दिया। पहले दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज करने के कारण ही आरसीबी की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नंबर १ पर मौजूद है। इसी के साथ विराट कोहली की आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। प्रâेंचाइजी एक और रेस में सबसे आगे निकल गई है। आरसीबी की टीम अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर वाली आईपीएल प्रâेंचाइजी बन गई है। आरसीबी को १७.८ मिलियन लोग फॉलो करते हैं, वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद सीएसके को अब १७.७ मिलियन पैंâस फॉलो करते हैं। इसी सीजन के शुरुआत में दोनों ही टीमों ने १७ मिलियन के आंकड़े को छुआ था।
