मुख्यपृष्ठग्लैमर‘गलत तरीके से छुआ...’

‘गलत तरीके से छुआ…’

अनुप्रिया गोयनका ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने असहज अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इंटीमेट और किसिंग सीन्स के दौरान कई बार को-स्टार्स अपनी सीमाएं पार कर देते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, एक बार उनके एक सह-कलाकार ने रोमांटिक सीन के दौरान जरूरत से ज्यादा एक्साइटेड होकर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे वह बेहद असहज हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक सीन में को-स्टार को उनकी कमर पकड़नी थी, लेकिन उसने गलत जगह हाथ रखने की कोशिश की। उन्होंने शांत तरीके से उसका हाथ हटाकर सही जगह रखा और आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। एक्ट्रेस ने कहा कि इंटीमेट सीन्स में सम्मान और प्रोफेशनलिज्म बेहद जरूरी है। अनुप्रिया ने २०१३ में एक्टिंग करियर शुरू किया था और कई फिल्मों व ओटीटी शोज में काम कर चुकी हैं।

अन्य समाचार