मुख्यपृष्ठनए समाचारअंधेरी के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस नदारद... हर रोज घंटों...

अंधेरी के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस नदारद… हर रोज घंटों भीषण जाम से यात्री परेशान… लोगों ने यातायात नियमों में सुधार करने मांग की

द्रुप्ति झा / मुंबई

मुंबईकरों के लिए ट्रैफिक की समस्या एक बड़ा सिरदर्द बन चुकी है। इस गंभीर समस्या से सिर्फ सुबह ही ऐसा नहीं है, बल्कि लोगों को इसका सामना सुबह से लेकर शाम और शाम से लेकर रात तक  करना पड़ रहा है। अंधेरी-ईस्ट वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर सुबह १० के बाद भारी यातायात जाम की समस्या बनी रहती है, जिस वजह से यात्रियों को दफ्तर जाने में लेट हो जाता है और यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और मौके पर ट्रैफिक पुलिस नदारद नजर आती है। ट्रैफिक पुलिस का इस तरह का गैरजिम्मेदराना काम आम लोगों को भुक्तभोगी बना रहा है।
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का हाल बेहाल होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है, जहां पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आती है। जिस वजह से वाहनों को निकलने के लिए कोई सही दिशा नहीं मिलती और वाहन चालक किसी भी तरह से गाड़ी निकालना शुरू कर देते हैं, जिस वजह से एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। सड़क पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं होने की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह अवैध पार्किंग भी बनी हुई है। सड़क किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस गैरकानूनी तरीके से कुछ पैसे लेकर गाड़ियों की पार्किंग करवाती है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही है।
यात्री सरोज शाहू ने कहा ट्रैफिक पुलिस को जहां होना चाहिए, यातायात व्यवस्था को सुधारने में वहां ट्रैफिक पुलिस मौजूद न होकर कहीं सड़क किनारे वसूली में व्यस्त नजर आती है और अवैध पार्किंग को लेकर अगर कुछ कार्रवाई करती भी है तो उसके बावजूद सुधार नहीं होता। इस मामले को लेकर भले ही प्रशासन गंभीर नहीं हो, लेकिन इस पूरी खींचतान में आम आदमी परेशान है।

अन्य समाचार